Saturday, July 7, 2018

बेहतर कल के निर्वाण का अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बेहतर कल के निर्वाण का सपना देख रहे है! जिसके लिए उन्होंने बहुत सी योजनाए भी चलाई है! जिसमे से एक स्वच्छ भारत अभियान भी है! स्वच्छ भारत अभियान का मकसद शहरो, गांवो और प्रत्येक आवास के आस पास स्वछता सुनिश्चित करना है! अगर हमारे आस पास साफ सफाई रहती है तो वहाँ बीमारी पैदा करने वाले तमाम विषाणु नहीं पनपते! स्वछता बीमारी से बचने का काम करती है! हम अपने आस पास स्वछता रखेगे तभी तो वातावरण भी शुद्ध रहेगा! हम तमाम बीमारी से बचे रहेंगे! स्वच्छ भारत अभियान के जरिये मोदी सरकार राज्यो ओर व्यक्तिगत प्रयासो के माध्यम से स्वछता को आदत में शमिल करने का प्रयास कर रही है ताकि लोग आस-पास सफाई रखे! इसलिए मोदी जी ने भी इस अभियान में बढ-चढ कर हिस्सा लिया ताकि लोग जागरूक हो ओर अपने आस-पास सफाई रखे!
  

कैलिफ़ोर्निया विश्विद्यालय बर्कले मे ग्लोबल एनवायरमेंट हेल्थ के पूर्व प्रोफेसर किर्क स्मिथ द्वारा किये गए अध्ययन के अनुसार किसी रसोई में उपले ,लकडी और कोयले जैसे ईंधन पर खाना बनाने से एक दिन में चारसौ सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है! स्मिथ ने इंडोर कुकिंग के प्रभावों पर भी व्यापक अध्ययन किया है! 2014 कि रिपोर्ट के अनुसार भारत के एक तिहाई हिस्से में खाना बनाने के लिए उपलों का इस्तेमाल होता है! इससे आंतरिक स्तर पर प्रदूषण स्तर बहुत बढ़ जाता है! उपले और लकड़ी जैसे ईंधन पर खाना पकाने से स्वास्थय और पर्यावरण के लिए बहुत गंभीर परिणाम बताये गए है! ऐसे में कोई हैरानी नहीं कि तमाम भारतीय टीवी ओर फेफड़ो के कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे है! समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मुफ्त में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर सरकार प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन पर लगाम लगा रही है! इससे पर्यावरण ओर स्वास्थ्य दोनों ही उत्तम रहेंगे, और एक बेहतर कल का निर्वाण हो सकेगा!

No comments:

Post a Comment

प्राणायाम क्या है:

    प्राणायाम क्या है: योग के आठ अंगों में से चौथा अंग है प्राणायाम। प्राणायाम करते या श्वास लेते समय हम तीन क्रियाएँ करते हैं 1....