Thursday, June 28, 2018

Yog

सेहत का विज्ञान है !योग 

आज हम अपनी भाग दौड़ भरी ज़िंदगी मे इतना व्यस्त हो गए है, की मानो जैसे हमारी ज़िंदगी एक गाड़ी कि तरह हो जो बस चलती ही जा रही हो! इस भाग दौड़ भरी जिंदगी मे हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हम हमेशा मानसिक तनाव से घिरे रहते है! यू तो ज़िन्दगी चलती ही रहेगी पर उस ज़िन्दगी से थोड़ा सा समय अपने लिए भी निकाले! तनाव से दूर  रहने का सबसे सरल और बेहद आसान तरीका है:योग! जिसके माध्यम से हम दिन भर तनाव से दूर और अपने जीवन में खुश रह सकते है!

भारत के उपराष्ट्रपति एवं वेंकैया नायडु ने भी योग को स्वस्थ रहने के लिए जरुरी बताया है! वास्तव मैं योग हर आयु वर्ग के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है! सुखी रहने के लिए हमारा स्वस्थ रहना बहुत ही जरुरी है, ओर स्वस्थ रहने के लिए योग भी एक कारक है! योग एक प्रकार कि कला है, जो मन, मष्तिष्क एवं शरीर पर नियंत्रण  रखने मैं सहायक है! वर्तमान ज़िंदगी मे योग इसलिए भी जरुरी है क्योकि जीवन शैली और खानपान मे असन्तुलन बढ़ता ही जा रहा है! शारिरिक और मानसिक उपचार योग के सबसे अधिक ज्ञात लाभों में से एक है! यह इतना शक्तिशाली एवं प्रभावी इसीलिए है क्योकि यह सद्राव और एकाकीकरण के सिद्धान्तों पर काम करता है!

No comments:

Post a Comment

प्राणायाम क्या है:

    प्राणायाम क्या है: योग के आठ अंगों में से चौथा अंग है प्राणायाम। प्राणायाम करते या श्वास लेते समय हम तीन क्रियाएँ करते हैं 1....